फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी बोला- साजिश के तहत हुआ दंगा, मुझे जान से मारने की मिली थी धमकी

Sat, 05 Aug 2023 01:45 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने कहा कि यह हिंसा साजिश के तहत हुई। 15 से 20 दिन पहले ही हिंसा की साजिश रच ली गई थी।
विज्ञापन
बिट्टू बजरंगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी का कहना है कि उपद्रवियों ने साजिश के तहत दंगा किया है। बिट्टू ने बताया कि उसे कई दिनों से सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उसे मेवात आने को लेकर धमकाया जा रहा था। इसलिए उसने वीडियो पोस्ट कर आने की बात कही थी। उसे नहीं पता था कि उपद्रवियों ने इस तरह की तैयारी कर रखी थी। 

विज्ञापन


एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने कहा कि यह हिंसा साजिश के तहत हुई। 15 से 20 दिन पहले ही हिंसा की साजिश रच ली गई थी। उपद्रवियों को कहां से हथियार मिलने थे, इन सबकी पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। मुझे सोशल मीडिया पर जान से मारने की भी धमकी मिली। मेरे टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही जा रही थी। वहां के कई लोग लगातार मुझे धमका रहे थे, वो लोग कह रहे थे कि तुम मेवात आकर दिखाओ। इसलिए मैंने कहा था कि मैं आ रहा हूं। 

बिट्टू ने आगे कहा कि हमने वहां शांति से जलाभिषेक किया, हमारे साथ बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे थे। मेरे हाथ में कोई हथियार नहीं था। जिसके हाथ में हथियार होगा वो लाइसेंसी ही होगा। जब पहाड़ियों से फायरिंग होने लगी। तब हमारे लोगों ने हथियार निकाले। बहन बेटियों की रक्षा के लिए हवाई फायरिंग की गई थी, नाकि किसी को मारा था। बिट्टू ने कई लोगों के नाम का खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें