फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की कमी को पूरा करेगी परमाणु उर्जा

Thu, 24 Sep 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज और स्कूल में बृहस्पतिवार को परमाणु ऊर्जा के विकल्प पर सेमिनार आयोजित होगा।
विज्ञापन


न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर रैली व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम संचालक संदीप पाल ने कहा कि भविष्य में बिजली की कमी को दूर करने के लिए अभी से ही बिजली उत्पादन करने के नए तरीकों का इस्तेमाल करना होगा।

परमाणु ऊर्जा भविष्य में बिजली का जरूरी विकल्प बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनपीसीआईएल देशभर में विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई और विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए परमाणु ऊर्जा विद्युत संयंत्र बनाए जाने की जरूरत है। इससे देश की तरक्की में काफी मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें