फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली की समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजे एनएसयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने शोध को शोधपत्रों तक सीमित न रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सफाई, ट्रैफिक, सड़क, जलभराव और सरकारी अस्पतालों में एआई पर जोर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की सफाई, ट्रैफिक, खराब सड़कों और बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं के लिए नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) अब तकनीकी समाधान देगा। उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने मंगलवार को लोक निवास में एनएसयूटी की छठी कोर्ट बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय से शोध को जमीनी समाधान में बदलने को कहा।
उपराज्यपाल ने कहा कि एनएसयूटी को दिल्ली की वास्तविक समस्याओं पर केंद्रित शोध को प्राथमिकता देनी चाहिए। शोधपत्र केवल अकादमिक उपलब्धि तक सीमित न रहें। उनसे ऐसे समाधान विकसित हों जिन्हें सरकारी विभाग सीधे लागू कर सकें। उन्होंने एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग की जरूरतों के मुताबिक तकनीकी समाधान विकसित करने का निर्देश दिया। विशेषज्ञ एजेंसियों के साथ समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया। उपराज्यपाल ने एआई शिक्षा को वैश्विक सहयोग के साथ भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने को भी कहा। खासतौर पर सरकारी अस्पतालों में एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के इस्तेमाल पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी कॉलोनियां गोद लेने का निर्देश
बैठक में उपराज्यपाल ने एनएसयूटी को गांवों के साथ शहरी कॉलोनियों को भी गोद लेने का निर्देश दिया। यह कार्य आरडब्ल्यूए के सहयोग से होगा। यहां रोजगारपरक प्रशिक्षण, वित्तीय जागरूकता और टीम खेलों को बढ़ावा देने को कहा गया। एनसीसी और एनएसएस छात्रों को भी नागरिक समस्याओं के समाधान से जोड़ने के निर्देश दिए गए।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें