फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संविधान दिवस पर डीयू में एनएसयूआई ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान के सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने का दिया संदेश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को छात्र संगठन एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में संविधान बचाओ मार्च निकाला। यह मार्च पटेल चेस्ट से शुरू होकर आर्ट्स फैकल्टी गेट तक पहुंचा। इसमें एनएसयूआई के पदाधिकारियों, छात्र नेताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने के लिए नारे भी लगाए।
विज्ञापन


मार्च के दौरान छात्रों ने संविधान के सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। मार्च के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की नींव है। यह हर नागरिक को समानता, न्याय और मौलिक अधिकार प्रदान करता है। संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठन छात्रों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और संविधान के आदर्शों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मार्च के माध्यम से एनएसयूआई ने संविधान के मूल्यों की रक्षा और देश में लोकतांत्रिक सिद्धांतों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें