फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नीट परीक्षा दोबारा कराने के लिए एनएसयूआई का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा में निष्पक्ष और न्यायसंगत अवसरों की तत्काल आवश्यकता को उजागर करने के लिए कर रहे हैं प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने मंगलवार को शास्त्री भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में बैनर व तख्तियां लिए कई इलाकों से पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शिक्षा में निष्पक्ष और न्यायसंगत अवसरों की तत्काल आवश्यकता को उजागर करने के लिए आए हैं। विशेष रूप से नीट परीक्षा के दोबारा आयोजन में देरी होने से प्रभावित छात्रों की चिंताओं को केंद्र सरकार को बताना है।
विज्ञापन

एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी हनी बग्गा ने छात्रों और संगठन द्वारा सरकार द्वारा छात्र कल्याण की उपेक्षा को लेकर महसूस की गई निराशा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह री-नीट की मांग करते हैं। अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छात्रों के लिए न्याय सुनिश्चित नहीं कर सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सरकार से इस मुद्दे को तुरंत हल करने के लिए छात्र प्रतिनिधियों के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें