फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज-कल ब्रजघाट रेलवे स्टेशन ‘बंद’

Tue, 24 Nov 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक मास में गढ़ गंगा के पवित्र तट पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे अफसरों ने ब्रजघाट रेलवे स्टेशन को दो दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में ब्रजघाट जाने वाले श्रद्धालुओं को मंगलवार और बुधवार को गढ़ स्टेशन पर फिर काकाठेर में उतरना होगा। वहीं, ब्रजघाट रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का तो कोई ठहराव नहीं है।

लेकिन मुरादाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली अधिकांश पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं। बता दें कि इन दिनों गढ़ में कार्तिक मास का गंगा मेला लगा हुआ है। इस मेले में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन


इनके आवागमन के कारण स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ हो जाती है और अफसरों को व्यवस्था बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसके लिये इस बार अफसरों ने खास योजना तैयार की है।

मंगलवार और बुधवार को दो दिन के लिये ब्रजघाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज बंद कर दिया गया है। इसके बाद इस स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों को गढ़ अथवा काकाठेर स्टेशन पर रोका जाएगा।

हापुड़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में आदेश प्राप्त हो गया है। गढ़ मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दो दिन बाद स्टेशन से ट्रेनों का संचालन पूर्व की तरह होगा।

आज से तीन दिन बुलंदशहर नहीं जाएगी हापुड़ शटल
बुलंदशहर के रास्ते हापुड़ होते हुए तिलक ब्रिज दिल्ली की ओर जाने वाली शटल मंगलवार से बृहस्पतिवार तक बुलंदशहर नहीं जायेगी। यह ट्रेन अब तिलक ब्रिज से चलकर साहिबाबाद, गाजियाबाद, आध्यात्मिक नगर, पिलखुवा, कस्तला कास्माबाद, हापुड़, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर तक जायेगी। यह ट्रेन मंगलवार से बृहस्पतिवार तक बुलंदशहर के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें