फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिड मील में नहीं मिलेगी खराबी, ये करेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने आंगनवाड़ी में बच्चों को अच्छा मिड डे मील देने के लिए तैयारी तेज कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग में इसके लिए 258 नए पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए उपराज्यपाल नजीब जंग से स्वीकृति ले ली गई है। किसी भी विभाग में इतने अधिक पदों का सृजन लंबे समय के बाद किया गया है।

ये अधिकारी, न्यूट्रिशंस कोर्डिनेटर आंगनवाड़ियों की मॉनिटरिंग करने के अलावा गर्भवती महिलाओं के कार्यक्रम में भी मदद करेंगे। विभाग की निदेशक सौम्या गुप्ता के  अनुसार, सृजित पदों को रेगुलर, कांट्रैक्ट और आउटसोर्स से भरा जाएगा।
विज्ञापन

258 लोगों की टीम रखेगी स्वास्थ्य का ध्यान

आईसीडीएस के राज्य प्रकोष्ठ में एक निदेशक, एक संयुक्त निदेशक, तीन प्रोग्राम मैनेजर, पांच कंसलटेंट व दो डाटा एंट्री ऑपरेटर रखे जाएंगे।

पांच जिला प्रकोष्ठ बनेंगे, जिसमें न्यूट्रिशंस हेल्थ, प्लानिंग समेत जिला को-ऑर्डिनेटर के 25 पद होंगे। वहीं प्रोजेक्ट स्तर पर 86-86 न्यूट्रिशंस सर्विलांस को-ऑर्डिनेटर व अन्य पदों का सृजन किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के एक  अधिकारी ने बताया कि 200 अन्य पदों का सृजन भी किया गया है। उसकी वजह से जिला स्तर पर विभाग की तरफ से चलाए जा रहे सेंटर मजबूती से काम कर सकेंगे। अभी विभाग में कर्मचारियों की संख्या कम थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें