फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं काटने होंगे चक्कर, घर बैठे मिलेगा पानी-सीवर कनेक्शन

Tue, 06 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पानी या सीवर के कनेक्शन के लिए आपको प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नोएडा प्राधिकरण आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहा है। यह सुविधा बुधवार से मिल सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्य सचिव की तरफ से सभी प्राधिकरणों को जल व सीवर कनेक्शन का आवेदन ऑनलाइन करने के निर्देश मिले हैं। मुख्य सचिव ने यह सुविधा शीघ्र शुरू करने को कहा है। आदेश मिलते ही प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। वित्त विभाग ने मंगलवार को डेमो और बुधवार से इसे स्थायी रूप से चालू करने की उम्मीद जताई है।

इसके बाद पानी-सीवर कनेक्शन के लिए नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि घर बैठे वेबसाइट (www.noidajalonline.com) पर आवेदन कर सकेंगे। उसमें दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर बकाया धनराशि की जानकारी आवेदक को मिल जाएगी। भुगतान के बाद उसका विवरण ऑनलाइन ही भेजना होगा। इसके बाद प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से कनेक्शन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल यह सुविधा छोटे कनेक्शनों से शुरू होगी, जल्द ही बड़े कनेक्शनों को भी इससे जोड़ दिया जाएगा। अब तक प्रॉपर्टी बिकने के बाद खरीदार के नाम पानी का कनेक्शन ट्रांसफर कराने के लिए भी दफ्तर में ही आवेदन होता था। बता दें, कि नोएडा में पानी के करीब 60,000 उपभोक्ता हैं, जिसमें से 70 फीसदी आवासीय, 20 फीसदी औद्योगिक और 10 फीसदी व्यावसायिक और संस्थागत कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें