साइबर सिटी के एक लाख से अधिक रसोई गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर तलवार लटक गई है। 30 जून के बाद उन्हें ज्यादा कीमत पर सिलेंडर लेना होगा।
तीन महीने का समय खत्म होने को है, लेकिन गैस कनेक्शनों को आधार कार्ड के जरिये बैंक खाते से लिंक करने का 100 फीसदी काम नहीं हो पाया है।
गुड़गांव में अभी तक 78 फीसदी गैस कनेक्शन ही बैंक खाते से लिंक हो पाए हैं। अब बचे एक सप्ताह में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लिंक करना गैस वितरकों के लिए भी संभव नहीं है।
ऐसे में बचे लोगों को 30 जून के बाद 635 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना होगा। उन्हें 202 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी। शहर में प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के 27 वितरक हैं।