दिल्ली मेट्रो ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को मेट्रो कार्ड में कुछ सुविधाएं जोड़ने को लेकर एक अर्जी दी है। इसमें कार्ड के जरिए लोगों को शॉपिंग और अन्य सविधाओं से संबंधित कुछ गाइडलाइंस हैं।
जिनके मुताबिक स्मार्ट कार्ड का प्रयोग शॉपिंग कार्ड के तौर पर भी हो सकेगा। मतलब कार्ड से आप मेट्रो परिसर पर लगे स्टोर्स और दुकानों से शॉपिंग कर सकेंगे।
इतना ही नहीं अगर दिल्ली की बसों, ऑटो और टैक्सी में पेमेंट के लिए मशीनी उपकरण है तो आप वहां भी अपना किराया मेट्रो कार्ड से दे सकते हैं। शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली मेट्रो में कोच्चि मेट्रो मॉडल की खूबियों को अपनाने पर विचार कर रहा है।