फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रख सकते हैं एक से ज्यादा गैस कनेक्शन

Wed, 04 Mar 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताआें को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। गैस कंपनियों ने इनके लिए नया नियम लागू किया है।
विज्ञापन


इसके तहत उपभोक्ता के पास दो कनेक्शन होने पर एक  को सब्सिडी कोटे में और दूसरा कनेक्शन गैर सब्सिडी कोटे में रखा जाएगा।

इस तरह से उपभोक्ता एक से ज्यादा कनेक्शन रख सकता है। साथ ही जो लोग पीएनजी का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें भी अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करने की जरूरत नहीं है।

जनपद में तेजी से एलपीजी उपभोक्ताओं को पहल योजना से जोड़ा जा रहा है। गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं के एकाउंट और आधार कार्ड नंबर को बैंक से अपलिंक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस कंपनियों का पहले नियम था कि यदि किसी उपभोक्ता के नाम पर एक से ज्यादा कनेक्शन हैं तो एक कनेक्शन को उसे सरेंडर करना पड़ेगा। इस नियम में बदलाव किया गया है।

कमला गैस एजेंसी के मैनेजर सीबी सिंह के मुताबिक यदि उपभोक्ता के पास एक से ज्यादा कनेक्शन होगा तो उनका एक कनेक्शन सब्सिडी कोटे में ही रखा जाएगा।

बाकी जितने कनेक्शन होंगे वह सब गैर सब्सिडी कोटे में रजिस्टर्ड किए जाएंगे। नए नियम में पीएनजी ग्राहक भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें