पिलखुवा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को कम टोल देना होगा। वो सभी लोग 265 रुपये मासिक के हिसाब से पास बनवा सकेंगे। 20 किलोमीटर के क्षेत्र का निर्धारण टोल से किया जाएगा।
हमारी तरफ से नियमों के तहत टोल दरों में करीब दोगुने की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें मामूली संशोधन के बाद मंत्रालय लागू कराने पर सहमत है। नई दरों को लेकर मंगलवार तक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। उसके बाद पिलखुवा में टोल संचालित होते ही नई दरों से शुल्क की वसूली की जाएगी। - आरपी सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई