फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर: अब केबल फॉल्ट के कारण नहीं होगी बिजली गुल, जानें क्या है विभाग की तैयारी

Mon, 06 Nov 2023 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एनडीएमसी ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत केबल फॉल्ट के कारण घंटों बिजली कटौती होने की समस्या दूर करने के लिए दो एचटी केबल फॉल्ट लोकेटिंग वैन तैयार की है। यह 66 हजार वोल्ट तक की बिजली केबलों में फॉल्ट वाले स्थानों का पता लगाने में सक्षम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली इलाके में अब केबल फॉल्ट के कारण घंटों बिजली कटौती नहीं होगी। दरअसल अब केबल फॉल्ट होने पर उसके बारे में तत्काल मालूम ही नहीं होगा, बल्कि फॉल्ट को तत्काल सही कर दिया जाएगा। एनडीएमसी ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत केबल फॉल्ट के कारण घंटों बिजली कटौती होने की समस्या दूर करने के लिए दो एचटी केबल फॉल्ट लोकेटिंग वैन तैयार की है। यह 66 हजार वोल्ट तक की बिजली केबलों में फॉल्ट वाले स्थानों का पता लगाने में सक्षम है।

विज्ञापन

एनडीएमसी के अनुसार केबल में खराबी ढूंढने वाली ये वैन उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में बेहतर बिजली आपूर्ति प्रदान करने में मदद करेगी, क्योंकि 400 मेगाहर्ट्ज के साथ नवीनतम पीढ़ी की प्रणाली और एल्गोरिदम के साथ नवीनतम सॉफ्टवेयर केबलों में फॉल्ट के बारे में बहुत जल्दी व सही पता लगाते है। इस तरह खराबी का पता लगाने और उसकी मरम्मत की जाने वाली कार्रवाई में बुहत कम समय लेगा। यह वैन में सीएनजी चालित है। इस कारण इनके आवागमन से नई दिल्ली क्षेत्र में वायु प्रदूषण नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन

एनडीएमसी इन वैनों का उपयोग पूरे वर्ष करेगी। उनके कारण नई दिल्ली इलाके में सड़कों की खुदाई कम होगी और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। ये फॉल्ट लोकेटर वैन स्क्रीन पर सभी त्रुटियों को लिखित रूप में इंगित करेगी और इनमें लंबी केबल के भी फॉल्ट वाले स्थानों को खोजना आसान है। रूट ट्रेसर सॉफ्टवेयर और अतिरिक्त हार्डवेयर के साथ केबल फॉल्ट की समस्या के बारे में जीपीएस सक्षम मानचित्र मार्ग में उपलब्ध होगा। इन दोनों वैन को एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें