एनडीएमसी के अनुसार केबल में खराबी ढूंढने वाली ये वैन उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में बेहतर बिजली आपूर्ति प्रदान करने में मदद करेगी, क्योंकि 400 मेगाहर्ट्ज के साथ नवीनतम पीढ़ी की प्रणाली और एल्गोरिदम के साथ नवीनतम सॉफ्टवेयर केबलों में फॉल्ट के बारे में बहुत जल्दी व सही पता लगाते है। इस तरह खराबी का पता लगाने और उसकी मरम्मत की जाने वाली कार्रवाई में बुहत कम समय लेगा। यह वैन में सीएनजी चालित है। इस कारण इनके आवागमन से नई दिल्ली क्षेत्र में वायु प्रदूषण नहीं बढ़ेगा।
एनडीएमसी इन वैनों का उपयोग पूरे वर्ष करेगी। उनके कारण नई दिल्ली इलाके में सड़कों की खुदाई कम होगी और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। ये फॉल्ट लोकेटर वैन स्क्रीन पर सभी त्रुटियों को लिखित रूप में इंगित करेगी और इनमें लंबी केबल के भी फॉल्ट वाले स्थानों को खोजना आसान है। रूट ट्रेसर सॉफ्टवेयर और अतिरिक्त हार्डवेयर के साथ केबल फॉल्ट की समस्या के बारे में जीपीएस सक्षम मानचित्र मार्ग में उपलब्ध होगा। इन दोनों वैन को एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।