फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति की थी एएसआई ने विदेश यात्रा

Tue, 01 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार एएसआई राज सिंह ने तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान कई राज उगले हैं। सोमवार को पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि उस पर पासपोर्ट है और बिना अनुमति के उसने विदेश यात्रा भी की है।
विज्ञापन


मोहियाल कॉलोनी में रहने वाले एएसआई राज सिंह को पुलिस ने तीन दिन पहले भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। तीन दिन की पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सोमवार को उसके किसी बैंक लॉकर की जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि वह कई बार विदेश भी जा चुका है। उसने विदेश जाने से पहले विभाग से अनुमति नहीं ली थी। पुलिस ने उसकी विदेश यात्राओं का ब्योरा जानने के लिए एफआरआरओ (फॉर्नर रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक खुलासा यह हुआ है कि चार साल पहले उसने पत्नी के नाम से महेंद्रगढ़ में 12.5 लाख रुपये की 10 कनाल जमीन ली थी। जिसे कुछ दिन बाद 15.5 लाख रुपये में बेच दी थी। इसके अलावा सेक्टर 31 के गेस्ट हाउस के बारे में पुलिस ने पत्र लिखकर हुडा से पूरा ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस उस पर प्रॉपर्टी डीलिंग, ब्याज पर पैसा देने का खुलासा पहले ही कर चुकी है। पुलिस मंगलवार को आरोपी एएसआई को अदालत में पेश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें