फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वसुंधरा के शेल्टर होम से बच्चा भागा

Wed, 14 Jan 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-1 स्थित लाल बहादुर शास्त्री सुदर्शनम बाल आश्रम से मंगलवार दोपहर एक बच्चा भाग निकला। बच्चों को पढ़ाने के लिए सामने बनी ग्रीन बेल्ट पर ले जाया जा रहा था। इस दौरान एक बच्चा भाग निकला। पुलिस ने शिकायत लेकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वसुंधरा स्थित शेल्टर होम में मंगलवार को 20 बच्चों को पढ़ाने के लिए सामने बनी ग्रीन बेल्ट पर ले जाया गया था। इसी दौरान आकाश(14) लघुशंका के बहाने सामने झाड़ियों में गया था।

वह काफी देर तक लौटा नहीं तो आश्रम के कर्मचारी झाड़ी में गए तो वह वहां नहीं था। आकाश को 5 जनवरी को आपरेशन स्माइल के तहत आश्रम में लाया गया था।

पुलिस उसे दिल्ली के हनुमान मंदिर से लेकर आई थी। आश्रम संचालकों ने पुलिस को मामले की सूचना दी है।

क्षमता 25 की, मगर रह रहे हैं 29 बच्चे
आश्रम के निदेशक ओंकार सिंह ने बताया कि आश्रम की क्षमता 25 बच्चाें की है। मगर इसमें अभी 29 बच्चे रह रहे हैं। बच्चों को पढ़ने-खेलने के लिए बाहर ले जाया जाता है, जिसका फायदा उठाकर आकाश भाग निकला है।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। हालांकि अभी तक इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि जल्द ही शिकायत दर्ज कर बच्चे को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें