फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मोर्चरी में अब मुर्दे भी रहेंगे एयरकंडीशन हॉल में, 30 लाख में आएगा एसी

Wed, 15 Mar 2017 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के पास मुर्दाघर(मोर्चरी) के कायाकल्प शुरू हो गया है। अब यहां आने वाले शवों को खराब फ्रिजर या बर्फ  के भरोसे नहीं रखा जाएगा। बल्कि इन शवों को वातानुकूलित कक्ष (एयरकंडीशन हॉल) में रखा जाएगा।
विज्ञापन


मॉर्चरी को नया रुप देने के लिए एमसीजी की ओर से काम शुरु कर दिया गया है। बताया जाता हैं कि इमारत तैयार होने में एक से दो माह लग जाएंगे जिसके लिए 30 लाख का बजट जारी किया जा चुका हैं। आप को बता दें कि एमजी रोड स्थित मुर्दाघर बेहद पुराना है।

जहां पर हर सप्ताह 10 से 12 शव पोस्टमार्टम के लिए आते हैं। लेकिन इमारत में सुविधाओं को अभाव व संसाधनों की कमी के कारण मुर्दो के शव फजीहत का सामना करना पड़ता आया हैं।
विज्ञापन

​लीकेज फ्रीज में रखा जाता है शव

डेमो - फोटो : demo pic
​लिहाजा इन्ही समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन व नगर निगम की मदद से इसके कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जर्जर मर्चरी को नया रूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

नए मर्चरी में दो एसी रुम बनाए जा रहे इसके अलावा शवों को रखने के लिए एक कोल्ड हॉल भी बनवाया जा रहा है। आसपास स्थित आवाससीय कालोनियों तक इसकी दुर्गंध ना पहुंच सके।       

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो यहां पर आने वाले शवों को खराब पड़ चुके लीकेज फ्रीजर में रखा जाता हैं। वर्तमान में यहां शवों के लिए रखा दोनों बड़े फ्रीजर खराब पड़ चुके हैं। जिसके चलते शवों को बगैर फ्रिजर के रखना पड़ रहा था।
विज्ञापन

दुर्गंध पर किया था विरोध

demo pic
मोर्चरी के कर्मचारियों की माने तो यहां 12 शवों को रखने के लिए दो फ्रिजर लगाए गए हैं लेकिन पिछले 6 माह से दोनों ही खराब पड़े  थे। ज्ञात हो कि मुर्दाघर के पीछे स्थित कालोनी के लोगों द्वारा मुर्दाघर से उठने वाली दुर्गन्ध को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तक को यहां से हटाने आदि को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं।   बीच बीच में कई बार इसके स्थान्तरण आदि को लेकर आवाज भी लोगों द्वारा उठाई जाती रही हैं। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए इसके कायाकल्प की तैयारी की जा रही हैं।

लंबे समय से मॉर्चरी का इमारत को बनवाने का प्रयास कर रही थी। इसके लिए पिछले माह ही स्वास्थ्य विभाग से करीब 30 लाख का बजट रिलिज किया है। नगर निगम की ओर से इसका निर्माण शुरू हो गया है। 
’’ कांता गोयल पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें