फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कॉरपोरेट्स के खिलाफ लामबंद हुए किसान, लाखों मोबाइल सिम पोर्ट करने के लिए भेजे आवेदन 

Sun, 13 Dec 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
विरोध के स्वर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कृषि बिलों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसानों ने सरकार के बाद कॉरपोरेट्स के खिलाफ भी लामबंदी तेज कर दी है। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने मोबाइल सिम को पोर्ट करवाना शुरू कर दिया है ताकि किसानों के पैसे उनके पास नहीं पहुंच सकें। हरियाणा-पंजाब के हजारों किसानों ने इसकी शुरुआत कर दी है। सरकार से वार्ताओं के विफल होने के बाद किसान कॉरपोरेट्स पर भी निशाना साधने लगे हैं। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा के प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूणी ने कहा कि अब तक लाखों सिम पोर्ट करवाए जा चुके हैं। उन्होंने टोल फ्री किए जाने को भी कॉरपोरेट्स का विरोध बताते हुए कहा कि लाखों सिम वापसी से किसानों का पैसा चुनिंदा कंपनियों के पास नहीं पहुंच सकेगा। कृषि कानूनों पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ही कृषि कानूनों को कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है, इसलिए किसानों ने सिम पोर्ट करवाना शुरू कर दिया है। 

भाकियू के ओंकार सिंह ने कहा कि मोबाइल नंबर पोर्ट करवाने की शुरुआत हो चुकी है। किसान इसमें बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं। लाखों की संख्या में ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं ताकि कॉरपोरेट विशेष को बढ़ावा देने की कोशिशों पर रोक लग सके। शांतिपूर्ण तरीके से किसान सरकार और कॉरपोरेट्स के खिलाफ विरोध जताएंगे, क्योंकि कृषि कानूनों से उन्हें ही फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें