फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अर्धसैन्य बलों के रिटायर अधिकारियों का OROP पर धरना

Mon, 02 Nov 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन की मांग लेकर पूर्व सैनिकों के बाद अब अर्धसैन्य बलों के रिटायर अधिकारी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे इन लोगों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी जैसे सैन्य बलों के पूर्व अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


धरने पर बैठे पूर्व अर्धसैन्य बलों का कहना है कि वे पिछले एक दशक से ज्यादा समय से इन मांगो के पूरा होने के इंतजार में हैं, लेकिन उनकी मांगो पर अबतक कुछ नहीं किया गया।

ऑल इंडिया पैरामिलिट्री फोर्सेज एंड एक्स सर्विसमेन वेल्फेयर के राष्ट्रीय महासचिव पीएस नायर ने कहा कि अर्धसैन्य बलों के बिना देश एक दिन भी चैन से नहीं सो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों की तर्ज पर ORP की मांग

लेकिन इसके बावजूद भी रिटायर सैन्य अधिकारियों और जवानों का उचित पुर्नवास सुनिश्चित नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि बहुत ही कठिन परिस्थितियों में चौबीस घंटे अपनी ड्यूटी निभाने वाले ऐसे पुरुषों और महिलाओं की जिंदगी बेहतर करने के लिए उन्हें सरकार और लोगों की सहायता की जरूरत है।

नायर के मुताबिक उनकी प्रमुख मांग अर्धसैन्य अधिकारियों को भी सैन्यकर्मियों के तरह ओआरओपी, अंशदायी पेंशन योजना के तहत पूर्व सैन्यकर्मी श्रेणी की तर्ज पर फायदा देने की है। ये संस्था प्रदर्शन से पहले सरकार को ज्ञापन भेज चुकी है। जिसका कोई जवाब नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें