वन रैंक वन पेंशन की मांग लेकर पूर्व सैनिकों के बाद अब अर्धसैन्य बलों के रिटायर अधिकारी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे इन लोगों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी जैसे सैन्य बलों के पूर्व अधिकारी शामिल हैं।
धरने पर बैठे पूर्व अर्धसैन्य बलों का कहना है कि वे पिछले एक दशक से ज्यादा समय से इन मांगो के पूरा होने के इंतजार में हैं, लेकिन उनकी मांगो पर अबतक कुछ नहीं किया गया।
ऑल इंडिया पैरामिलिट्री फोर्सेज एंड एक्स सर्विसमेन वेल्फेयर के राष्ट्रीय महासचिव पीएस नायर ने कहा कि अर्धसैन्य बलों के बिना देश एक दिन भी चैन से नहीं सो सकता।