फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान में देरी...: अब हवाई अड्डे पर मिलेगी आराम करने की सुविधा, डायल ने किए विशेष इंतजाम

Tue, 03 Dec 2024 04:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हवाई अड्डे पर विशेष जोन बनाए गए हैं, जहां उड़ान में तीन घंटे से अधिक का विलंब होने पर यात्री आराम कर सकेंगे और उड़ान में सवार होने के लिए तुरंत टर्मिनल पर भी लौट सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई सफर करने वाले यात्रियों को कई बार खराब मौसम और तकनीकी कारणों से अपनी उड़ान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके चलते उनकी यात्रा बेहद थकाऊ और उबाऊ हो जाती है, लेकिन अब यात्रियों के अनुभव को बेतहर बनाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर डायल ने एक पहल शुरू की है। इसके तहत, हवाई अड्डे पर विशेष जोन बनाए गए हैं, जहां उड़ान में तीन घंटे से अधिक का विलंब होने पर यात्री आराम कर सकेंगे और उड़ान में सवार होने के लिए तुरंत टर्मिनल पर भी लौट सकेंगे।

विज्ञापन


हवाई अड्डे का संचालन करने वाले दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) के अनुसार, ऐसे यात्रियों की असुविधा और प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए उन्हें सुरक्षा जांच के लिए सामान्य प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें सुरक्षा होल्ड एरिया (एसएचए) में वापस जाने की अनुमति देने की अलग प्रक्रिया होगी। एसएचए वह जगह है, जहां सुरक्षा जांच के बाद यात्री उड़ान के लिए इंतजार करते हैं।

सुरक्षा प्रोटोकॉल में ढील
सरकार ने हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल में ढील दी है, ताकि कोहरे, मौसम या तकनीकी समस्याओं के कारण तीन घंटे से अधिक देरी या कैंसिल की गई उड़ानों के यात्रियों को उतरने और टर्मिनल पर वापस जाने की अनुमति मिल सके। इसी का अनुपालन करते हुए डायल ने सभी तीन टर्मिनलों - टी 1, टी 2 और टी 3 पर विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


एक जोन में बैठेंगे 120 यात्री
डायल ने कहा, 250 से 450 वर्ग मीटर तक की इन सुविधाओं में एक बार में 55 से 120 यात्री बैठ सकेंगे। ये विशेष जोन बस बोर्डिंग गेट और टी 3 में कुछ एयरोब्रिज, टी -2 में ट्रांसफर एरिया और टी 1 में बस बोर्डिंग गेट पर स्थित होंगे। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्री इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इनके भीतर शौचालय और वेंडिंग मशीन जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने पर काम चल रहा है।

रोज दो लाख यात्री करते हैं सफर

  • दिल्ली एयरपोर्ट से 1000-1200 विमान प्रतिदिन संचालित होते हैं।
  • टर्मिनल -1, 2 और 3 के एयरसाइड में होल्ड एरिया बनाया गया है।
  • टर्मिनल-3 में यह होल्ड एरिया बोर्डिंग गेट और कुछ एयरोब्रिज के पास बना है ताकि लोग आसानी से डि-बोर्ड कर सके।
  • टर्मिनल 2 में ट्रांसफर एरिया और टर्मिनल-1 में बस बोर्डिंग गेट के पास बनाए गए।
  • 250 से 450 वर्ग मीटर तक का होल्ड एरिया बना है। 55 से 120 यात्री यहां विश्राम कर सकेंगे।
  • चार रनवे में ज्यादातर समय तीन रनवे रहता है ऑपरेशनल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें