फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अब राशनकार्ड धारकों को 1 किलो पैकेट में मिलेगी चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने नई सप्लाई मंगाई, बायोडिग्रेडेबल पैकेट में होगी पैकिंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाली चीनी अब खुले में नहीं, बल्कि 1 किलो के पैकेट में दी जाएगी। दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन ने इसके लिए नए ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत आईएसएस ग्रेड एस-30 की चीनी को 80 माइक्रॉन के बायोडिग्रेडेबल पॉलीथीन पैकेट में बांटा जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने तय किया है कि राशन वितरण को ज्यादा साफ-सुथरा और पारदर्शी बनाया जाए। इसके लिए पैकेट सिस्टम से नाप-तौल की गड़बड़ी कम करने की तैयारी है और लोगों को तय मात्रा में चीनी मिल सकेगी। 12 मई तक नई सप्लाई के ऑर्डर हो जाएंगे। उम्मीद है कि नई व्यवस्था से राशनकार्ड धारकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और वितरण प्रणाली ज्यादा मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें