फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बलिया के लिए देहरादून हाईवे के पास वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शास्त्री पार्क इलाके की घटना, पुलिस घटना के बाद भागे चालक की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके से गुजर रहे दिल्ली-देहरादून हाईवे के पास वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल शख्स को पास के अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान 44 साल के वैभव नारायण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शास्त्री पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक घटना 24 अप्रैल की है। पुलिस को शास्त्री पार्क इलाके में देहरादून हाईवे के पास वाइन शॉप के नजदीक सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल पर एक बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सड़क पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस कर्मी तुरंत पास के जग प्रवेश अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त यूपी के बलिया निवासी वैभव नारायण के रूप में हुई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें