फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कलम नहीं, की-बोर्ड से होगी पुलिस वालों की रवानगी

Thu, 28 May 2020 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली पुलिस ने अपने थानों का आधुनिकीकरण करने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है
  • ल्ली पुलिस अपने सभी थानों से एक जून से पांच रजिस्टर हटाने जा रही है
  • इनमें से दो रजिस्टर अंग्रेजों के समय के हैं, जबकि बाकी रजिस्टर बाद के हैं
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिसकर्मी अब थानों में आते-जाते समय रवानगी-वापसी कलम से नहीं बल्कि की-बोर्ड से करेंगे। दिल्ली पुलिस ने अपने थानों का आधुनिकीकरण करने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस अपने सभी थानों से एक जून से पांच रजिस्टर हटाने जा रही है। इनमें से दो रजिस्टर अंग्रेजों के समय के हैं, जबकि बाकी रजिस्टर बाद के हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी को रोकने और आधुनिकीकरण के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस डीसीपी, सलाहकार (क्राइम) राजन भगत की ओर से सभी डीसीपी, रेलवे, मेट्रो व आईजीआई को बुधवार को एक सकुर्लर जारी किया है। इस सकुर्लर में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव की देखरेख में सात व 15 मई को जो बैठक हुईं उन बैठकों के आधार पर ये फैसला लिया गया है कि थानों में एक जून से रोजनामचा बी, शिकायत रजिस्टर, मिसिंग पर्सन रजिस्टर, पीसीआर कॉल रजिस्टर और कलंदरा रजिस्टर नहीं होंगे। एक जून के बाद जिस भी थाने में ये रजिस्टर दिखाई दिए तो संबंधित थानाध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रोजनामचा बी रजिस्टर में पुलिसकर्मी जब थाने आता है तो अपने आने की और जाते समय जाने की इतला लिखता है। सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिस अधिकारी अपने आने-जाने की इतला लिखते हैं। ये रजिस्टर अंग्रेजों के समय का है। अब पुलिसकर्मी सीसीटीएस में कंप्यूटर में रवानगी-वापसी दर्ज करेंगे। 
विज्ञापन


कलंदरा रजिस्टर में दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत किसी की गिरफ्तारी होती तो उसकी इंट्री होती है। ये रजिस्टर भी अंग्रेजों के टाइम का है। इसके अलावा शिकायत रजिस्टर में लोगों की शिकायत, मिसिंग पर्सन में गुमशुदगी की रिपोर्ट और पीसीआर रजिस्टर में दिन भर आने वाली कॉल की जानकारी लिखी जाती है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने डेली डायरी सिस्टम को मैनुअल से खत्म कर डिजिटल किया था। अब डेली डायरी व्हाट्स एप व ई-मेल से भेजी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें