फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स में अब मरीजों को वैलेट पार्किंग की सुविधा मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब वैलेट पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके तहत जैसे ही लोग अस्पताल में किसी भी जगह पहुचेंगे, तो वहां खड़े लोग उनके वाहन को पार्किंग में ले जाकर खड़ी कर देंगे। वही लोगो उनके वाहन को पार्किंग से बाहर भी निकाल कर लाएंगे। एम्स प्रशासन के मुताबिक यह सेवा मुफ्त नहीं होगी। इसके शुल्क का अभी निर्धारण किया जाना शेष है। एम्स की मीडिया सेल की प्रमुख रीमा दादा ने कहा कि यह पार्किंग पूरी तरह डिजिटल सुविधाओं से लैस होगी। इसमें भुगतान के लिए लोगों को अधिक समय नहीं लगेगा। अभी इस पार्किंग के लिए टेंडर दिया जाना है।
विज्ञापन




बता दे एम्स कैंपस में अभी बाहर से आने वाले लोगों के लिए ओपीडी ब्लॉक के पास बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल का परिसर इतना बड़ा है कि कई बार लोगों को पार्किंग में वाहन छोड़ने के बाद अमूमन एक से दो किलोमीटर का रास्ता पैदल चलना तय करना पड़ता है। इससे उन्हें काफी समय भी लगता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए एम्स प्रशासन ने जिन जगह को वैलेट पार्किंग के लिए चुना है, उनमें आपातकालीन, ओपीडी और मुख्य अस्पताल के प्रमुख प्रवेश बिंदु, प्रत्येक ब्लॉक और केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें