फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अब बिना जाम सीधे जुड़ेगा उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकरबा चौक अंडरपास लगभग तैयार, रोहिणी-बदली से आजादपुर-जहांगीरपुरी तक सफर होगा तेज और आसान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बीच रोजाना जाम से जूझने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत आने वाली है। मुकरबा चौक अंडरपास परियोजना लगभग 98 फीसदी पूरी हो चुका है और जल्द ही इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही रोहिणी, बदली जैसे इलाकों से आजादपुर और जहांगीरपुरी की ओर जाने वाले वाहनों को सीधे कनेक्टिविटी मिल जाएगी, जिससे व्यस्त मुकरबा चौक इंटरचेंज से गुजरने की मजबूरी खत्म हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को परियोजना स्थल का निरीक्षण कर अंतिम चरण के कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों के अनुसार, यह अंडरपास आउटर रिंग रोड के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बनाया गया है, जहां लंबे समय से जाम बड़ी समस्या बना हुआ था। इस परियोजना के चालू होने के बाद बदली,रोहिणी से आने वाले वाहन बिना बाधा के सीधे आजादपुर और जहांगीरपुरी की ओर जा सकेंगे। इससे न सिर्फ सफर का समय घटेगा, बल्कि चौराहे पर वाहनों की भीड़ भी कम होगी। अनुमान है कि रोजाना करीब 15,800 वाहन इस अंडरपास का इस्तेमाल करेंगे।

एक किमी की दूरी होगी कम...

परियोजना के पूरा होने पर प्रति वाहन औसतन 10 मिनट तक का समय बचेगा और यात्रा दूरी लगभग 1 किलोमीटर तक कम होगी। इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि ईंधन की भी बड़ी बचत होगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस अंडरपास के कारण हर साल करीब 58,000 लीटर ईंधन की बचत होगी और लगभग 135 टन सीओटू उत्सर्जन कम होगा। यह प्रभाव लगभग 800 से अधिक पेड़ों की सालाना कार्बन अवशोषण क्षमता के बराबर माना जा रहा है। परियोजना में समर्पित पैदल अंडरपास भी बनाए गए हैं, जिससे इस व्यस्त मार्ग को पार करना सुरक्षित होगा। अभी तक लोगों को भारी ट्रैफिक के बीच सड़क पार करनी पड़ती थी। मानसून को ध्यान में रखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा आसपास की नालियों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है, ताकि अंडरपास में जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार का लक्ष्य केवल परियोजनाएं पूरी करना नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को कम करना है। मुकरबा चौक अंडरपास इसी दिशा में एक बड़ा है, जो दिल्ली में ट्रैफिक प्रबंधन का नया मॉडल बन सकता है।

-प्रवेश सहिब सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें