फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नोएडा को जल्द मिलेगी ऑनलाइन डीएल की सुविधा

Wed, 11 Feb 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कतार में लगने की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। परिवहन विभाग ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की सुविधा मार्च से शुरू करने जा रहा है। लखनऊ में इसका ट्रायल अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में लाइसेंस बनवाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर सिर्फ टोकन लेने की सुविधा है। इसके बाद तय समय पर जाकर औपचारिकता पूरी करनी पड़ती है। आवेदन पत्र भरने के बाद फीस जमा करने में आवेदकों को पसीने आ जाते हैं।

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद घर बैठे आवेदन करने के साथ ही फीस भी जमा करने की सुविधा होगी। इसके बाद बायोमेट्रिक टेस्ट के लिए समय मिलेगा। उसी समय पर जाकर लाइसेंस या लर्निंग बनवा सकेंगे।
विज्ञापन


इससे परेशानी भी कम होगी और समय की भी बचत हो जाएगी। अब तक इसे फरवरी मध्य तक शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ में ट्रायल लंबा खिंचने और नोएडा में सिस्टम तैयार न होने से देरी हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें