फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब न्यायाधीश राजेंद्र मेनन होंगे दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, 17 अगस्त से संभालेंगे पदभार

Mon, 06 Aug 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जस्टिस राजेंद्र मेनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह 17 अगस्त को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल की जगह पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन


सरकारी जानकारी के मुताबिक, न्यायमूर्ति गीता मित्तल को जम्मू व कश्मीर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वे जम्मू व कश्मीर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने वाली पहली महिला न्यायमूर्ति होंगी।जस्टिस राजेंद्र मेनन का स्थानांतरण सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश के आधार पर किया गया है।

कोलेजियम ने इससे पहले 10 जनवरी को जस्टिस अनिरुद्घ बोस को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार ने इस सिफारिश को वापस कर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


अब जस्टिस बोस को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। देश के अन्य हाईकोर्ट में भी कई स्थानांतरण किए गए हैं। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति केएस झावेरी को ओडिशा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। यह जस्टिस विनीत सरन का स्थान लेंगे, जिन्हें पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है।

मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज वीके ताहिलरमानी को मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वह जस्टिस इंदिरा बनर्जी का स्थान लेंगे, जिन्हें पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है।

गुजरात हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज एमआर शाह को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है यह जस्टिस राजेंद्र मेनन का स्थान लेंगे। केरल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ऋषिकेश राय को पदोन्नत कर मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें