फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं फेल छात्र ने दोस्तों के संग रची थी लूट की साजिश, महंगे शौक और प्रेमिका के खर्चों से था तंग

Mon, 06 Aug 2018 10:39 AM IST
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, जेवर(ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अलीगढ़ के खैर से बुक करने के बाद ईको कार व नकदी लूट की घटना की साजिश कक्षा 12 में फेल होने वाले छात्र ने साथियों के साथ रची थी। वह महंगे शौक और प्रेमिका के खर्चों से तंग आ गया था। पुलिस ने आरोपी नरेश और रवि दोनों निवासी मथुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें रवि बीएससी का छात्र है। जबकि इसके दो साथी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर जेवर के बेगमाबाद गांव के पास लूट की घटना में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेश निवासी भालई सुरीर मथुरा पिछले साल कक्षा 12 में फेल हो गया था। उससे वह तनाव में था। महंगे शौक और प्रेमिका के खर्चें उठाने में परेशानी हो रही थी।

नरेश ने अपने दोस्त तरुण निवासी नगलिया बिरखू के साथ लूट की साजीश रची। साजीश में बीएससी का छात्र रवि और अजीत निवासी अलीगढ़ भी उसके साथ थे। चारों ने मिलकर खैर कस्बे से किरनपाल निवासी अलीगढ़ की ईको कार को बुक किया और फिर जेवर के दयानतपुर में लूट लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार रात पुलिस रन्हेरा चौकी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी ईको कार वहां पहुंची। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवकों ने गोली चला दी। अंधेरा का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए। जबकि, रवि व नरेश निवासी मथुरा को मौके से लूटी गई कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 5100 की रकम, एक तमंचा दो कारतूस व एक खोका और चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें