फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात में ऑटो से कहीं भी जाएं

Sat, 28 Feb 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने नाइट शिफ्ट वाले ऑटो की गाइड लाइन तैयार करनी शुरू कर दी हैं। इनसे 16 किमी संचालन सीमा वाली बाध्यता समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन


इससे रात में यात्रियों को ऑटो बदलने की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। इससे सफर सुरक्षित हो जाएगा। गाइडलाइन को तैयार कर जल्द ही नाइट शिफ्ट ऑटो सर्विस शुरू कर दी जाएगी।

परिवहन विभाग ने एक तीर से दो निशाने साधने की तैयार कर ली है। इसकी घोषणा एनसीआर ऑटो संचालन के उद्घाटन के मौके पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर केरविंद्र नायक ने गाजियाबाद में की थी।
विज्ञापन


अब विधिवत आदेश जारी होने के साथ ही गाइडलाइन जारी कर दी गई है। परिवहन विभाग ने सूबे के सभी शहरों में रात में ऑटो सर्विस शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


इसके लिए किसी भी शहर के एक तिहाई ऑटो को नाइट में चलवाया जाएगा। बाकी दो तिहाई ऑटो दिन में चलेंगे। इससे एक ओर लोगों को रात में यातायात सुविधा मिल जाएगी और दूसरी ओर शहरों में ऑटो की भीड़ को कम किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें