फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद असदुद्दीन ओवेसी के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज

Sat, 28 Feb 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवेसी के खिलाफ विवेक विहार थाने में मामला दर्ज किया है। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने ओवेसी पर युद्ध छेड़ने और शत्रुता को बढ़ावा देने वाला द्वेषपूर्ण भाषण देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अदालत के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को विवेक विहार थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओवेसी के खिलाफ 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), 121 (देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने), 153(ए) (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने), 504 (जानबूझकर अपमान करने, जिससे शांति भंग हो) के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी की धारा 66ए, 66एफ और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामलों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने यह मामला समाज सेवी अजय गौतम की शिकायत पर दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने बीते साल जून में ओवेसी के भाषण को आधार बनाया है। शिकायतकर्ता ने अदालत में दी याचिका में कहा था कि जून 5 को वह एक  अखबार का ऑनलाइन एडिशन पढ़ रहे थे, जिसमें ओवेसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भाषण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें