दिल्ली वासियों को अब अस्पताल तक पहुंचने से पहले हाइटेक एंबुलेंस में चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को कैट्स एंबुलेंस समेत सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ करेंगे।
कुल 110 एंबुलेंस में से 10 एंबुलेंस ऐसी होंगी, जिनमें वेंटिलेटर समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। खास बात यह है कि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल को मरीज की हालत की जानकारी भेज देगा।
केजरीवाल सरकार दिल्ली वासियों को अस्पतालों में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के साथ-साथ अब अस्पताल तक पहुंचने के दौरान भी उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है।