फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पश्चिमी दिल्ली में अब हर घर से उठेगा कचरा, एमसीडी की योजना तैयाक

विज्ञापन
विज्ञापन
डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रोजेक्ट शुरू, वैज्ञानिक निस्तारण और रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के लोगों को बृहस्पतिवार से कचरा प्रबंधन की नई और आधुनिक व्यवस्था मिलेगी। एमसीडी अपने वेस्ट जोन में घर-घर से कचरा उठाने के लिए डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। परियोजना के तहत नागरिकों के सीधे घरों से कचरा उठाया जाएगा और उसे स्रोत पर ही अलग-अलग श्रेणियों में एकत्रित करने की व्यवस्था होगी।
परियोजना के तहत गीला कचरा, सूखा कचरा और घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। इससे कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा। गीले कचरे से कंपोस्ट और बायोगैस तैयार करने, जबकि सूखे कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए भेजने में सुविधा होगी। इस नई व्यवस्था के लिए एमसीडी ने आधुनिक वाहनों का बेड़ा तैयार किया है। कचरा उठाने और ट्रांसफर करने के लिए कंटेनर कैरियर, हुक लोडर्स और रिफ्यूज कलेक्टर्स जैसे वाहन तैनात किए जाएंगे। वहीं, पंखा रोड स्थित फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन समेत वेस्ट जोन के अन्य कचरा ट्रांसफर केंद्रों को भी अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी का मानना है कि घर-घर से सीधे कचरा उठाए जाने से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बने खुले स्थानों पर कचरा फेंकने की समस्या कम होगी। इससे रिहायशी इलाकों में गंदगी और दुर्गंध में कमी आने के साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। इस परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें