फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिव्यांगों को मिलेगा चार फीसदी आरक्षण

Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरूग्राम
विज्ञापन
divyang - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि जल्द ही दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत की जगह चार फीसदी मिलेगा। इस सिलसिले में कैबिनेट में प्रस्ताव भी पास कर दिया है। अगले सप्ताह ही बिल के रूप में यह संसद में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गुर्जर ने यह बातें शनिवार को विश्व विकलांग दिवस के मौके पर गुरुग्राम के बहरामपुर स्थित एआईसीबी कैप्टन चंदनलाल अंध विद्यालय के 21वें वार्षिकोत्सव में कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय के हरेक विद्यार्थी को मंत्रालय की ओर से एक-एक स्मार्ट मोबाइल फोन व विद्यालय को 11 लाख रुपये दिए जाएंगे।

गुर्जर इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बन 
विज्ञापन

रही हैं। गुर्जर ने कहा कि कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जो विशेष रूप से हरियाणा में जल्द ही शुरू हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए पहले सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण होता था मगर अब इसे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से भी कम नहीं हैं। इनकी प्रतिभा ने पैराओलंपिक में दुनिया को दिखाया है कि उनमें कितना दम है।

हरियाणा में दिव्यांगों को खेलों में बढ़ावा देने के लिए राशि में दो गुणा बढ़ोत्तरी की गई है। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा। मंत्री ने विद्यालय कमेटी के चेयरमैन प्रमोद राघव को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय हमेशा दिव्यांगों की भलाई के लिए खड़ा रहेगा। बच्चों द्वारा पेश गीतों और रंगारंग कार्यक्रमों की केंद्रीय मंत्री ने खूब सराहना की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें