फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अब कॉलेज सीयूईटी से नहीं, बारहवीं के अंकों के आधार पर देंगे दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू ने मॉपअप राउंड-2 में सीटें भरने की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी
विज्ञापन


विभिन्न कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम-बीकॉम ऑनर्स की 90 से अधिक सीटें खाली

कॉलेज आज से दाखिलों को मंजूर करना शुरू करेंगे, इस राउंड के बाद समाप्त हो जाएगी दाखिला प्रक्रिया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 17 कॉलेजों में स्नातक प्रोग्राम की सीटें खाली हैं। मॉपअप राउंड-2 में इन्हें भरने के लिए सीयूईटी अंकों के आधार पर सीट का आवंटन नहीं होगा बल्कि कॉलेज बारहवीं के अंकों के आधार पर मेरिट से दाखिला देंगे। दरअसल डीयू ने मॉपअप राउंड-2 में सीटें भरने की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी है। अब तक डीयू की ओर से सीयूईटी अंकों के आधार पर सीट का आवंटन किया जा रहा था।
डीयू के अदिति कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम ऑनर्स की 10 और बीकॉम की 8 सीटें, भगिनी निवेदिता में बीकॉम की 23, भारती कॉलेज में 4, पीजीडीएवी (सांध्य) में बीकॉम की 4, लक्ष्मीबाई कॉलेज में बीकॉम की 3, श्यामलाल में बीकॉम की 13, श्यामलाल (सांध्य) में बीकॉम की 6, एसपीएम में बीकॉम की 5, स्वामी श्रद्धानंद में बीकॉम ऑनर्स की 6, विवेकानंद में तीन, जाकिर हुसैन कॉलेज (ईवनिंग में बीकॉम ऑनर्स की सात व बीकॉम की एक सीट खाली है। वहीं, कई जगह संस्कृत ऑनर्स में 10 से 16 तक सीटें खाली हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स में बीएससी पास कोर्स में सामान्य की 10, ओबीसी की 51, एससी की 25, एसटी की 20 और ईडब्लयूएस की 25 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

-
यह अंतिम मौका

डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि मॉपअप राउंड-2 में सीटें भरने के लिए कॉलेजों को कहा गया है। अब कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर इन सीटों को भरेंगे। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती है तो आगे दाखिला प्रक्रिया जारी नहीं रखेंगे। यह अंतिम मौका है। इस राउंड में जो कुछ सीटें बची हैं उनके भरने की उम्मीद है। अब कॉलेज 16 से 18 अक्तूबर तक दाखिले को मंजूर करेंगे। इससे पहले उन्हें 15 अक्तूबर तक कॉलेज व कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


अगस्त में शुरू हुई थी प्रक्रिया, कई राउंड के बाद भी सीटें खाली

मालूम हो कि यूजी की सीटों को भरने के लिए अगस्त में प्रक्रिया शुरु हुई थी। इसमें तीन सामान्य सीट आवंटन राउंड, स्पॉट राउंड, स्पेशल राउंड व मॉपअप राउंड 1 के बाद भी कुछ कोर्स में सीटें नहीं भर पाईं। वहीं, दाखिला प्रक्रिया लंबी ना चले इसके लिए पहली सीट आवंटन सूची में ही ज्यादा सीट आवंटन किया गया था। फिर भी अब तक सीटें नहीं भर पाई हैं। आरक्षित श्रेणी इसमें भी एसटी की सीटें खाली हैं। कॉलेजों में एसटी श्रेणी के छात्र नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें