फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ब्राह्मणों ने भरी आरक्षण की हुंकार, जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 01 Nov 2015 06:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम दीक्षित ने कहा है कि आज 60 प्रतिशत ब्राह्मण वर्ग आर्थिक रुप से पिछड़ा हुआ है और उसे आरक्षण की आवश्यकता है।
विज्ञापन


दीक्षित शनिवार को सेक्टर-12 स्थित ब्राह्मण आरक्षण समिति के राष्ट्रीय महासचिव के कार्यालय पर ब्राह्मण समाज की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अन्य जातियों को आरक्षण देकर लाभांवित किया हुआ है। ब्राह्मण समाज भी आरक्षण का हकदार है।

इसी हक के  लिए 29 नवंबर को 12 राज्यों के ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठन के लोग जंतर-मंतर पर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी ज्ञापन सौंपेंगे।

बैठक में समिति के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शर्मा, रामभगत शास्त्री, मास्टर तेलूराम कौशिक, मास्टर जोगीराम अत्री, पंकज पाराशर, रामदत्त भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज, ज्ञानदेव वत्स, हरीश पाराशर, राजकुमार नंबरदार, वेदपाल भारद्वाज, कृष्ण शर्मा, राजीव शर्मा, देबू भारद्वाज, पुष्पक राज, कैलाश कुमार, ललित शर्मा, सुमित वशिष्ठ, उमेश, साहिल शर्मा, योगेश शर्मा, मोहित पाराशर, भारत वत्स, संतोष शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें