फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पहले व तीसरे शनिवार को भी बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Sat, 01 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को भी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इससे सरकारी कर्मचारियों व अन्य किसी भी प्राइवेट संस्थान में कार्य करने वालों को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए छुट्टी लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

जिला उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कर्मचारियों व विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए महीने के पहले व तीसरे शनिवार को एसडीएम कार्यालयों में फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक लाइसेंस बनवाए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पास लगातार यह बात सामने आ रही थी कि निजी संस्थाओं और सरकारी कर्मचारियों को लाइसेंस बनवाने के लिए संस्थानों से छुट्टी लेनी पड़ी है। 

फिर भी एक दिन में काम नहीं हो पाता है। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों समेत अन्य लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें