फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अब डीयू में बारहवीं के अंकों से मिलेगा स्नातक में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से सात तक मॉप अप राउंड के लिए आवेदन शुरू, सीयूईटी की अनिवार्यता नहीं
विज्ञापन

खाली सीटों की जानकारी आज प्रदर्शित की जाएगी, बारहवीं में कंपार्टमेंट की परीक्षा पास करने वाले भी कर सकते हैं आवेदन

पहले आवेदन नहीं किया तो अब 250 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा, एक हजार रुपये मॉप अप शुल्क भी देना होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में आखिरी राउंड के लिए दाखिले बारहवीं के अंकों के आधार पर होंगे। इस राउंड में सीयूईटी के अंकों की अनिवार्यता नहीं होगी। डीयू में साइंस के कोर्स समेत कई अन्य कोर्से में खाली सीटों को भरने के लिए बृहस्पतिवार से मॉपअप राउंड की शुरुआत की जा रही है। इसमें सीटें भरने की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी गई है। अब तक डीयू में स्नातक में दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर हो रहे थे।

डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि बृहस्पतिवार से मॉपअप राउंड की शुरुआत की जा रही है। इसमें कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर सीटों को भरेंगे। खाली सीटों की जानकारी 4 सितंबर को ही शाम पांच बजे तक प्रदर्शित की जाएगी। यदि इस राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो आगे दाखिला प्रक्रिया जारी नहीं रखेंगे। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इस राउंड में दाखिले के इच्छुक छात्र चार से सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस श्रेणी के छात्रों को 250 रुपये और एससी, एसटी व पीडब्लयूडी के 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा मॉपअप शुल्क के रूप में अतिरिक्त एक हजार रुपये शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


आवेदन के बाद कॉलेज सीटों का आवंटन का 8 से 11 सितंबर तक करेंगे जिसे छात्रों को स्वीकार कर 13 सितंबर तक फीस का भुगतान करना होगा। प्रो. गांधी ने बताया कि जिन्होंने पहले आवेदन किया हुआ है और उन्हें कोई सीट नहीं मिली ऐसे छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना है। वह अपने प्रोफाइल और डेटा में संशोधन सकते हैं जबकि जिन्होंने डीयू में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर आवेदन ही नहीं किया था, अब उनके पास बारहवीं के अंकों के आधार पर आवेदन करके सीट प्राप्त करने का अवसर है। जिन्हें डीयू के किसी प्रोग्राम में सीयूईटी स्कोर के आधार पर सीट मिल चुकी है वह इस राउंड में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। आवेदन करते समय छात्रों को सुनिश्चित करना होगा कि एकेडेमिक सेक्शन में बारहवीं के अंक सही भरे गए हों जिन्होंने बारहवीं पास की होगी उन्हें ही दाखिला देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, बारहवीं में कंपार्टमेंट की परीक्षा पास करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय उन्हें खाली सीटों के आधार पर कॉलेज व कोर्स का चयन करना होगा।

सीट देने के लिए कॉलेज आवेदनों में से शॉर्टलिस्ट करेंगे

1.आवेदन प्राप्त होने पर कॉलेज न्यूनतम पात्रता, कार्यक्रम-विशिष्ट पात्रता (एक भाषा सहित सर्वश्रेष्ठ चार विषयों पर विचार किया जाएगा)

2. कॉलेज सोमवार 8 सितंबर से उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग शुरू करेंगे।

3. शार्टलिस्ट करने के लिए बारहवीं के अंकों की मेरिट को देखेंगे। यदि कोई टाई-ब्रेकिंग नियम हैं, तो वे कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम 2025 में बताए गए अनुसार ही लागू होंगे।

4. एक छात्र को कई सीटें आवंटित हो सकती हैं, वह एक से अधिक आवंटन को स्वीकार कर कर सकता है, लेकिन कॉलेज एक सीट आवंटन को ही स्वीकृत करेंगे।

5. यदि किसी छात्र को एक समय में कॉलेज से कई सीट के लिए स्वीकृति मिलती है तो उसे एक का चयन करना होगा और उसके अनुसार भुगतान करना होगा। भुगतान लिंक केवल दो दिनों के लिए मान्य होगा।

6. यदि किसी छात्र ने मॉप-अप राउंड में दाखिला लिया है और बाद में उसे कोई अन्य आवंटन प्राप्त होता है, तो वह मौजूदा दाखिला रद्द करके नए आवंटन से दाखिला ले सकता है। ऐसी स्थिति में छात्र को नए आवंटन की स्वीकृति प्राप्त होने के दो दिनों के भीतर अंतर शुल्क(यदि कोई) को जमा करना होगा।
विज्ञापन


7. दाखिला लेते समय छात्र को कॉलेज को एक शपथ पत्र देना होगा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उसे विश्वविद्यालय के किसी अन्य कॉलेज में दाखिला नहीं मिला है।

8. मॉप अप राउंड में दाखिला केवल https://ugadmission.uod.ac.in पोर्टल के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें