फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewar Airport: एयरपोर्ट के रनवे पर कमर्शियल विमानों का ट्रायल नवंबर में तय, 17 अप्रैल से पहली उड़ान

Tue, 01 Oct 2024 05:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

जेवर एयरपोर्ट ट्रायल के लिए 30 नवंबर का दिन निर्धारित किया गया है। इंडिगो, अकासा के विमान को रनवे पर उतारा जाएगा। फ्लाइट ट्रायल अप्रूवल 25 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट - फोटो : X @jewar_airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा एयरपोर्ट से पहली कॉमर्शियल फ्लाइट 17 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। पहले ही दिन से घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू हो जाएगी। विमानों की उड़ान शुरू करने के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरी करने में जुट गई है। टिकटों की बुकिंग फरवरी में शुरू हो जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को नायल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी प्रमुख एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें शुरू करने की तिथि 17 अप्रैल तय की है। इंटरनेशनल यात्रा के लिए टिकट बुकिंग सेवा उड़ान शुरू होने से 90 दिन व घरेलू के लिए छह हफ्ते पहले शुरू हो जाएगी। एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए दिसंबर में आवेदन का निर्णय लिया गया और बताया गया कि 90 दिनों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (डीजीसीए) से अनुमति मिलने का नियम है। इसके साथ ही मार्च तक रनवे पर विमान उतारने के लिए लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। बैठक में पहले विमान के डेस्टिनेशन को लेकर चर्चा हुई। 

हालांकि, एयरपोर्ट से पहले दिन सिंगापुर या दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। बताया गया कि लाइसेंस मिलने के बाद एजेंसी रूट पर निर्णय करेगी। बैठक में एएआई के जीएम राजेश सिंह, ईआईएल के सीजीएम योगेश गौतम, यापल की सीओओ किरण जैन, नायल के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फरवरी में शुरू होगी एआईपी प्रक्रिया
उड़ान के लिए आवश्यक वैमानिकी सूचना प्रकाशन (एआईपी) प्रक्रिया आवश्यक होती है। इसके लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की वेबसाइट पर एआईपी किया जाता है। इस प्रक्रिया को छह फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद टिकट की बुकिंग शुरू होगी।

नायल सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह प्रमुख एजेंसियों ने एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें शुरू करने के लिए 17 अप्रैल का दिन निर्धारित किया है। इंटरनेशनल उड़ान शुरू होने से 90 दिन और घरेलू उड़ान के लिए छह हफ्ते पहले टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें