पुलिस मुठभेड़ में गैंगेस्टर घायल
- फोटो : Social Media (File Photo)
दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात गैंगस्टर सद्दाम उर्फ मोहम्मद गौरी और उसके दो साथियों दलीप और उस्मान के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ मेरठ में हुई है। मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के साथ मेरठ पुलिस भी शामिल है। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई है।
मुठभेड़ में मकोका के आरोपी सद्दाम को गोली लग गई। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी दो साथी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों से कई गाड़ी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
सद्दाम दिल्ली के नामी गैंगस्टर नीरज बबानिया का खास आदमी है। सद्दाम पर दिल्ली और यूपी में कई आपराधिक मुकदमे सद्दाम पर दर्ज हैं। जेल में भी रह चुका है।