फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिल्टी फिल्म के निर्माता और नेटफ्लिक्स को नोटिस, नानकी नाम रखने पर आपत्ति

Sun, 08 Mar 2020 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गिल्टी फिल्म के एक किरदार का नाम नानकी रखने पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आपत्ति जताई है। कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक व नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सिरसा ने फिल्म ऑपरेशन परिंदे में अमृत पान किए हुए सिंहों को आतंकवादी बताने पर भी एक निजी टीवी चैनल को कानूनी नोटिस भेजा है और कहा है कि सिख संगत से माफी मांगी जाए।

सिरसा ने बताया कि गिल्टी फिल्म के निर्देशक रूचि नारायण, धर्मा प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटड के निर्माता को नोटिस में कहा गया है कि वह फिल्म और इसके प्रोमो को तुरंत हटाए। सिखों से माफी नहीं मांगी गई तो मामले को लेकर अदालत में जाएंगे। 
विज्ञापन


नानकी गुरुनानक देव जी की बहन का नाम था और सिख इतिहास में उनका विशेष महत्व है। यह नाम फिल्म में एक किरदार के लिए इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में नानकी नाम का यह किरदार सिगरेट और शराब पीता है, जो सिख धर्म के खिलाफ है। सिख भाईचारे की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है। नानकी नाम रखकर सिख भाईचारे का अपमान किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें