फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब हुए कांग्रेसी नेता, घर पर लगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस की कस्टडी से बागपत, यूपी में अमित मलिक उर्फ भूरा को भगाने की साजिश में पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता रामवीर शौकीन का नाम सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ करना चाहती है, मगर शौकीन पुलिस को मिल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि  ऐसे में अब रामवीर शौकीन के घर और कार्यालय पर नोटिस लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि पूछताछ के लिए वह पुलिस के सामने हाजिर हों।

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि वह मीडिया से तो वह बात कर रहे हैं, मगर पुलिस को नहीं मिल रहे हैं। दूसरी तरफ, उत्तराखंड की पौड़ी जेल में बंद सुनील राठी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम प्रॉडक्शन वारंट पर ले आई है। एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि सुनील राठी को मकोका में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

स्पेशल सेल ने दर्ज किया है मामला

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से 20 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया। गैंगस्टर नीरज बवाना को भी मकोका में गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भी कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

स्पेशल सेल ने नीरज बवाना उसके भाई पंकज, सुनील राठी और अमित भूरा समेत छह लोगों के खिलाफ मकोका केतहत मामला दर्ज कर रखा है।

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि नीरज बवाना की निशानदेही पर उत्तराखंड पुलिस ने एके-47 और एसएलआर जिस प्लॉट से बरामद की गई हैं, वह नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह के नाम पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें