फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

506 स्कूलों की मान्यता रद्द करने का नोटिस

Tue, 28 Jan 2014 11:47 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त सुरीना राजन के निर्देश पर फरीदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा ने सोमवार को जिले के 506 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दो बार 134 ए के तहत ऑनलाइन जानकारी मांगने बावजूद निजी स्कूलों ने इस आदेश का पालन नहीं किया।

विभाग की ओर से जारी नोटिस में निजी स्कूलों को कहा गया है कि अगर तीन दिन के भीतर विभाग को 134ए (गरीब प्रतिभावान बच्चों के दाखिले का मामला) के तहत जानकारी नहीं दी तो उनकी मान्यता रद्द हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:स्टूडेंट्स का ब्यौरा नही दिया तो मान्यता रद्द

अगर स्कूल प्रशासन ऑनलाइन जानकारी से विभाग को अब अवगत करा रहा है तो उसे यह भी स्ष्पटीकरण देना होगा कि उसने अभी तक इस आदेश का पालन क्यों नहीं किया।

बताया जाता है कि शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त को यह सख्त कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि सभी निजी स्कूलों से 31 दिसंबर तक 134 ए के तहत ऑनलाइन रिपोर्ट मांगी गई थी। लेकिन जिले के एक भी निजी स्कूल ने 134 ए तहत जानकारी शिक्षा निदेशालय की साइट पर नहीं भेजी।
विज्ञापन


दोबारा भी यह आदेश जारी हुए तब भी स्कूलों ने जानकारी नहीं दी। इसलिए अब सख्त कदम उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि निजी स्कूल गरीब प्रतिभावान बच्चों को मुफ्त में दाखिला देने के लिए राजी नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें