राजधानी पूरी तरह सुरक्षित है। चिंता की कोई बात नहीं है। सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क है। कई आतंकी संगठनों से मिली हमले की धमकी के बीच गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्वक संपंन होने के बाद पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने बृहस्पतिवार को ये बातें कही।
दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर आया नगर के पास संदिग्ध बैलून उड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा में कोई बैलून उड़ता हुआ नहीं दिखाई दिया।
आयुक्त ने कहा कि हर अलर्ट को गंभीरता से लिया जाता है। अलर्ट को लेकर सशक्त रणनीति तैयार की जाती है। खतरे का देखते हुए हर तरह के सुरक्षा कदम उठाए जाते हैं।