फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन कर न देने पर एमएमएक्स मॉल सील

Tue, 04 Mar 2014 01:32 AM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन नगर स्थित 6 स्क्रीन वाले एमएमक्स मल्टीप्लेक्स को मनोरंजन कर न देना भारी पड़ गया है। बकाया 35.44 लाख का मनोरंजन कर जमा नहीं करने पर सोमवार को डीएम एसवीएस रंगाराव ने मल्टीप्लेक्स का लाइसेंस रद्द कर दिया।
विज्ञापन


दोपहर को मनोरंजन कर विभाग की टीम मल्टीप्लेक्स पर पहुंची और वहां चल रही सभी मूवी के शो बंद कराते हुए सीज की कार्रवाई कर दी। मल्टीप्लेक्स संचालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर मूवी चलाई गई तो एफआईआर की जाएगी।

मनोरंजन कर अधिकारी आरके सिंह के अनुसार मल्टीप्लेक्स संचालकों को प्रत्येक माह के पहले हफ्ते के तीसरे दिन एंटरटेनमेंट टैक्स जमा कराना होता है। जनवरी और फरवरी माह का टैक्स जमा न करने पर मनोरंजन कर विभाग ने एमएमएक्स प्रबंधन को 28 फरवरी को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


मल्टीप्लेक्स संचालकों ने इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। पूरे मामले में डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर सोमवार को डीएम एसवीएस रंगाराव ने कड़ा रुख अपनाते हुए एमएमएक्स मल्टीप्लेक्स का लाइसेंस रद्द कर दिया।

सोमवार दोपहर को हुई सील की इस कार्रवाई के बाद मल्टीप्लेक्स से शो देखने पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। पहले से शो की ऑनलाइन बुकिंग करा चुके युवा अधिक परेशान नजर आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें