फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टेबाजी का निकाला नया तरीका, पुलिस को भी नहीं लगी इसकी भनक

Mon, 01 May 2017 10:26 AM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस के हाईटेक होने के साथ सट्टेबाज भी हाईटेक हो गए हैं। आईपीएल सीजन-10 को शुरू हुए एक माह हो गया है लेकिन शहर की पुलिस अभी तक एक भी सट्टेबाज को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस से बचने के लिए बुकी अब वीडियों कॉलिंग के जरिए मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। बुकियों द्वारा यह प्रयास पहली बार प्रयोग में लाया गया है जो उनके लिए  काफी मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस अधिकारियों को सट्टेबाजों द्वारा प्रयोग किए जा रहे हाईटेक सॉफ्टवेयर और वीडियो कॉलिग के बारे में जानकारी नही है। पुतिलस अभी भी मुखबिर  आधार पर सट्टेबाजों को पकडने की बात  कर रही है।

4 of 7
कैसे लग रहा है सट्टा
बुकियों ने फे सबुक,व्हाट्सअप और नया एप बनाकर वीडियों कॉलिंग के जरिए सट्टा लगाना शुरू कर दिया है। इसमें बुकी अपनी आईडी बनाकर ग्रुप बनाता है। जिस ग्रुप में 500 से ज्यादा पंटरों को साथ जोड़ कर मैच का बॉल दर बॉल रेट बताता है। जिसके  बाद सट्टा लगाने वाले पंटर वीडियो कॉलिग में मेसेज कर पैसों की हां और ना बोलते हैं। इसके  जरिए बुकी को न तो अकांउट मेंटेन करने की जरूरत है और न ही पंटरों की रिकॉडिग करने की। वहीं बुकी को न ही ज्यादा फोन कनेक्शन लेने की जरूरत भी नही है और न ही बार-बार फोन पर रेट बताने की।
विज्ञापन

5 of 7
आईपीएल - फोटो : Sportswallah
पहले कैसे लगता था सट्टा
इससे पहले बुकी अपने पास 10 से 12 फोन कनेक्शन रखता था। उसके बाद सट्टा लगाने वाले पंटरों  की रिकॉर्डिंग रखनी पड़ती थी। इसके साथ अलग से लैपटॉप या रजिस्टर में सट्टा लगाने वाले पंटर का पूरा हिसाब रखना पड़ता था और मैच के दौरान बुकी को पांच सौ से ज्यादा फोन को रिसीव करना पड़ता था। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एक माह में पकडे थे 100 सट्टेबाज
शहर मे सट्टेबाजों का गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र माना जाता है। कोतवाली थाने के नए एसएचओ सुरेश भड़ाना ने आते ही एक माह पहले एक सप्ताह में सट्टेबाजों के खिलाफ 39 मुकदमे दर्ज कर सौ से ज्यादा सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था। पुलिस से बचने के लिए  सट्टेबाजों ने नया तरीका अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : InfoTimes
पुलिस को नही है जानकारी
सट्टेबाजों के लिए सख्त कानून नही है। इसलिए  वह जल्दी छूट जाते है। सट्टेबाजों को कई बार अरेस्ट कर चुके है। पुलिस इस तरह के प्रयोग करने वाले सट्टेबाजों को पकडने में सक्षम है।  जल्द ही कारवाई की जाएगी।-राजेश चेची, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें