सिटी टैक्सी स्कीम-2017 के लागू न होने की वजह से कैब में सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को रोजाना परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ओला, उबर या अन्य कंपनी की कैब की बुकिंग के लिए अलग-अलग रेट और रिफंड मिलने में आनाकानी की वजह से लोग परेशान हैं।
दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट एंड ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि कैब सेवाओं के लिए अब तक सरकार ने सिटी टैक्सी स्कीम-2017 लागू नहीं किया। इस वजह से निजी कैब संचालन करने वाली कंपनियों की मनमानी चल रही है। न तो रेट पर किसी की निगरानी है और न ही रिफंड या जुर्माने पर किसी एजेंसी का नियंत्रण है, नतीजतन इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।