फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का राहत भरा फैसला: उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन फिर से किया शुरू, पढ़ें हर जरूरी बात

Mon, 13 Oct 2025 06:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रेलवे कई रद्द ट्रेनें फिर से शुरू करने जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का समय, ठहराव और मार्ग की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने कई रद्द ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन 15 अक्तूबर चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, पुनः शुरू की जा रही प्रमुख ट्रेनों में नई दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नांदेड़-जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस, साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और कोटा, इंदौर, दुर्ग और पठानकोट से चलने वाली शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।

फिलहाल कुछ गाड़ियां फिलहाल छोटे रूट पर चलेंगी, जैसे बांद्रा टर्मिनस–जम्मू तवी विवेक एक्सप्रेस को लुधियाना तक सीमित किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें लुधियाना, अमृतसर, अंबाला या जालंधर कैंट से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। इन ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का समय, ठहराव और मार्ग की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें