फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर ने किया नॉर्थ ईस्ट की युवती से रेप

Fri, 05 Dec 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दक्षिण जिले के नेबसराय थाना इलाके में पूर्वोत्तर की युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर कई महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़ित युवती आरोपी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। नेबसराय थाना पुलिस ने मामला दर्र्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार असम की रहने वाली युवती (19) सेक्टर-52 नोएडा में प्राइवेट नौकरी करती है। वह मधुबनी, बिहार निवासी गेनू उर्फ मनोज (24) के साथ देवली गांव में लिव इन रिलेशन के तहत किराये पर रह रही थी। गेनू सैनिक फार्म में कुक की नौकरी करता था। युवती ने जब गेनू पर शादी करने के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। साथ रहने के दौरान युवती को ये भी पता लगा कि गेनू पहले से शादीशुदा है।  युवती ने इसकी शिकायत नेबसराय थाना पुलिस को की।

नेबसराय थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती दो महीने की गर्भवती है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी बिहार में रहती है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के जरिये हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें