फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर की युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी मारपीट

Mon, 01 Jun 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबरसिटी में पूर्वोत्तर और इससे जुड़े राज्यों (पश्चिम बंगाल) के लोगों को निशाना बनाने की एक और घटना सामने आई है। मसाज पार्लर में काम करने वाली दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) की युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई।
विज्ञापन


शनिवार देर रात हुई घटना के बाद रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता एंबियंस मॉल स्थित एक मसाज पार्लर में काम करती है। पीड़िता ने बताया कि मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस में एग्जीक्यूटिव आरोपी शैलेंद्र सिंह चौहान पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था।

लेकिन उसने इसे अनदेखा कर दिया। शनिवार देर रात युवती एंबियंस मॉल से निकलकर होटल लीला के गेट नंबर दो के सामने आई तो आरोपी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया।

युवती को इस बात की भनक लगने पर उसने आरोपी शैलेंद्र को बुलाकर पीछा करने का कारण जाना तो आरोपी बदसलूकी पर उतर आया। युवती के विरोध करने पर शैलेंद्र ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट को देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। सोमवार शाम डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसीपी क्राइम-एक राजेश कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर और उसके पड़ोसी राज्यों के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। रात के समय नए गुड़गांव में पीसीआर भी बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें